हल्द्वानी– नैनीताल जिले में तेंदुए का आतंक जारी है। जिले के कई हिस्सों में तेंदुआ लोगों पर अटैक कर रहा है। ग्रामीण इलाकों में लोग घर से बाहर निकलने में डरे हुए हैं। अब तक गुलदार दो लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। हल्द्वानी में गुलदार बार-बार दिखाई दे रहा है। वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने का लगातार प्रयास कर रही है और इसके लिए पिंजरा भी लगाया गया है। गुलदार ने एक अन्य स्थान पर महिला पर अटैक किया।
देहरादून-(बड़ी खबर) CM ने की कोरोना की समीक्षा दिए ये 6 निर्देश, पढ़िए बस 2 मिनट में
रामनगर के टेड़ा गांव में खेत में एक महिला काम कर रही थी और इसी दौरान महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला और ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुए जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की सूचना दी। वहीं महिला का सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।
उधम सिंह नगर- SSP की वार्निंग का होने लगा असर, यहां 20 साल से फरार वांटेड अपराधी हुआ गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक सुनीता देवी (35) पत्नी कृपाल सिंह टेढ़ा गांव देर शाम करीब साढ़े छह बजे खेत में काम कर रही थी और पीछे से गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। शोर सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। परिजनों ने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। परिजन घायल महिला को तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। कोसी रेंज के रेंजर आनंद रावत ने बताया कि घटना के बाद टेढ़ा गांव के आसपास वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने और तेंदुए के आने पर सूचना देने के लिए कहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली सुरंग हादसा: नौ श्रमिकों की मौत…छह अब भी लापता, पानी और दलदल ने रोका रेस्क्यू
पीपलकोटी टनल हादसे पर सीएम धामी ने संभाली कमान, 16 मजदूरों का रेस्क्यू; बाकी को निकालने के लिए अभियान जारी
पीपलकोटी टनल हादसा: आखिर कैसे और क्यों फंसे मजदूर? मलबा-पानी घुसने के बाद शुरू हुआ रेस्क्यू
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) भारी बारिश के अलर्ट के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा 
