- Abdul Malik Arrest – 8 फ़रवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा व नमाज स्थल हटाने के दौरान बवाल, पथराव और आगजनी के मामले में उपद्रवियों की धरपकड़ जारी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बवाल कराने के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। अब्दुल मलिक को हल्द्वानी लाने के बाद पूछताछ की जा रही है। शनिवार से अब तक पुलिस अलग-अलग क्षेत्र में दबिश देकर 75 से अधिक उपद्रवियों को हिरासत में ले चुकी है। उपद्रव में पुलिस ने महिलाओं को भी नामजद किया है।
महिलाओं की भी किया जा रहा चिह्नित –
पहले उपद्रवियों ने महिलाओं को ही ढाल बनाया था। उन्हें आगे कर नारे लगवाए गए। महिलाएं धरने पर बैठी और फिर जब पथराव शुरू हुआ तो इसमें उन महिलाओं की भी भूमिका रही, जो नारे लगा रही थीं। इसीलिए पुलिस टीम इन्हें चिह्नित करने में लगी है।
सपा नेता के भाई समेत पांच लोग गिरफ्तार –
अब तक सपा नेता के भाई समेत पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। संवेदनशील इलाके को चारों ओर से अर्द्धसैनिक बलों के साथ ही पुलिस और पीएसी ने घेर रखा है। किसी भी स्थिति में मामला अब न बिगड़े, इसलिए सरकार ने केंद्र से चार अतिरिक्त कंपनी अर्द्धसैनिक बल और मांगा है।
इस बवाल में उपद्रवियों ने 100 से अधिक वाहनों और बनभूलपुरा थाने को फूंक दिया था। वैध व अवैध असलहों से गोलियां बरसाईं गई। प्रशासन ने शहर के दूसरे हिस्सों को कर्फ्यू में ढील दे दी है। इंटरनेट सेवाएं शनिवार रात से बहाल कर दी गई हैं। हालांकि हर गतिविधि पर प्रशासनिक अधिकारियों की नजर है। बनभूलपुरा में अभी कर्फ्यू जारी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी में स्मार्ट मीटर लगने के बाद लस्सी की दुकान का आया 65 लाख का बिल, व्यापारी परेशान
कल देहरादून पहुंचेंगे अमित शाह, 1500 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात
विधानसभा चुनाव 2027 के लिए नैनीताल प्रशासन ने कसी कमर, 164 अधिकारियों को सौंपी चुनावी जिम्मेदारी
उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
उत्तराखंड में 9.99 लाख लोगों के खाते में पहुंचे 148 करोड़, CM धामी ने जारी की पेंशन
उत्तराखंड को मिलीं 59 नई बसें, CM धामी ने दिखाई हरी झंडी
कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत वृद्धि को दी मंजूरी
उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत 
