- लालकुआं रेलवे स्टेशन के सामने सरे बाजार व्यापारियों के दो पक्ष आपस में भिड़े…हुआ खूनी संघर्ष,तीन घायल, एक की हालत गंभीर
लालकुआं- नगर के सबसे प्रमुख रेलवे स्टेशन तिराहे पर व्यवसायी पक्षो में ठेला लगाने को लेकर हुए विवाद के चलते जबरदस्त खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें तीन व्यापारी बुरी तरह चोटिल हो गए, तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लालकुआं रेलवे स्टेशन तिराहे पर ठेला लगाकर व्यवसाय करने वाले दो व्यापारी पक्षो के बीच विवाद हो गया, देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से लाठी डंडे चल गए, परिणाम स्वरूप उक्त विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें राजीव कश्यप, विशाल कश्यप और ध्रुव कश्यप जख्मी हो गए, जिसमें विशाल के सिर में गंभीर चोट आई है, इसके बाद तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालकुआं में ले जाया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। इधर कोतवाली पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। देर शाम अचानक चौराहे पर चले लाठी डंडों की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास 
