- उत्तराखंड (गजब) प्रेमी से मिलने के लिए बहू ने खाने में मिलाई नींद की गोलियां, घटना को दिया चोरी का रूप
घर के सदस्यों को बेहोश कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाली घटना से उधम सिंह नगर की किच्छा पुलिस ने पर्दा उठा दिया है. पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाली घर की बहू समेत उसके पड़ोसी प्रेमी को गिरफ्तार किया है. घटना के दिन महिला का पति बाहर गया हुआ था. युवती और उसके प्रेमी ने मिलने के लिए ये खौफनाक साजिश रची.
दरअसल, 24 जुलाई को पुलिस को सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के कलकत्ता फार्म चौकी क्षेत्र में एक व्यक्ति व उसकी पत्नी, बहू, दो बच्चे समेत 10 लोग बेहोशी की हालत में हैं और पूरी रात से सो रहे हैं. घर में अलमारी के ताले टूटे हुए हैं. घर का बेटा 23 जुलाई की शाम माथा टेकने अमृतसर गया हुआ है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की तहकीकात कर रात के भोजन का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा तो मामला कुछ और ही निकला. शक होने पर जब घर की बहू से सख्ती से पूछताछ की तो महिला टूट गई और पुलिस को घटना के बारे में बताया.
पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसका पड़ोसी के साथ प्रेम प्रसंग चलता है. पति पंजाब चला गया तो उन्होंने मिलने का प्लान बनाया. लेकिन घर में सास, ससुर, बच्चे और मेहमान होने से उनका प्लान फेल हो रहा था. जिसके बाद उन्होंने षड्यंत्र कर खाने में नींद की गोली मिला कर सभी को बेहोश कर दिया और घटना को छिपाने के लिए घटना को चोरी में तब्दील कर दिया. सुबह आरोपी महिला ने नींद की गोली खा ली. 27 जुलाई को थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास 
