- शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष का असामयिक निधन से शिक्षक समुदाय में शोक की लहर।
हल्द्वानी। जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ नैनीताल के जिलाध्यक्ष श्री अशोक जोशी के असामयिक निधन से शिक्षक समुदाय में शोकाकुल है। कई वर्षों से शिक्षक राजनीति में सक्रिय रहे अशोक जोशी वर्तमान में जनपद नैनीताल के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष थे। उक्त जानकारी देते हुए जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पूर्व जिला मंत्री डॉ. डी.एन.भट्ट ने बताया के श्री अशोक जोशी पिछले लगभग एक वर्ष से कैंसर से पीड़ित थे। उनका चंडीगढ़ पी.जी.आई. से लगातार उपचार चल रहा था। श्री अशोक जोशी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में किया गया।
इस अवसर पर आयोजित शोक सभा में सैकड़ों शिक्षकों ने उन्हें याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने श्री अशोक जोशी के निधन को शिक्षक समुदाय के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। शोकसभा में मुख्य रूप से शिक्षक नेता मोहन सिंह बिष्ट, ठाकुर दत्त पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेन्द्र कुमार, विपिन आर्या, मतलूब हुसैन, हरीश पाठक, राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षक विपिन पान्डे, शम्भू दत्त थुवाल, योगेश्वर पाण्डेय, हरीश पुनेठा, हरीश बिष्ट, महेश कपिल आदि शामिल रहे। शोकसभा का संचालन पूर्व जिला मंत्री डॉ. डी. एन. भट्ट ने किया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) लोनिवि के ईई समेत तीन इंजीनियर सस्पेंड
अल्मोड़ा के रवि ने बनाई उड़ने वाली इलेक्ट्रिक कार
उत्तराखंड रोडवेज की पुरानी बसें बनेंगी इलेक्ट्रिक, सरकार ने शुरू की नई योजना पर तैयारी
कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के पदक विजेताओं और प्रशिक्षकों को सीएम धामी ने किया सम्मानित
सीएम धामी का ‘वोकल फॉर लोकल’ संदेश! स्थानीय उत्पाद खरीदने की प्रदेशवासियों से की अपील
उत्तराखंड में CSC सेंटरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! अचानक हुई छापेमारी से मचा हड़कंप
देहरादून :(बड़ी खबर) इस अधिकारी को किया गया सस्पेंड
हल्द्वानी: गाड़ियों से भोकाल मचाने वाले की निकली हेकड़ी 967 वाहनों के चालान, 113 वाहन सीज
हल्द्वानी: काठगोदाम में कलसिया नाले पर नए वैली ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ, अगस्त के अंतिम सप्ताह तक पूर्ण करने के निर्देश 

