लालकुआं। नगर से नगला की ओर को जा रही मोटरसाइकिल की ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में ट्रक से हुई भिड़ंत के चलते मोटरसाइकिल सवार की एसटीएच चिकित्सालय में ले जाते समय दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग 9:15 बजे लाल कुआं से किच्छा की ओर मोटरसाइकिल संख्या:-यूपी 25सीडब्ल्यू/ 5779 जैसे ही लालकुआं ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पहुंचा था तभी 16 टायरा ट्रक संख्या:-यूपी 25ईटी/ 6049 के चालक ने अचानक लापरवाही से ट्रक मोड़ दिया,
मोटरसाइकिल सवार जब तक कुछ समझ पाता तब तक उक्त मोटरसाइकिल और ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई, दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार का हेलमेट पूरी तरह टूट कर चकनाचूर हो गया, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस की 112 सेवा द्वारा तुरंत ही घायल को हल्द्वानी अस्पताल की ओर को ले जाया जा रहा था रास्ते में आई 108 में उसे शिफ्ट कर दिया गया, तथा डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी पहुंचने से पूर्व ही मोटरसाइकिल सवार ने दम तोड़ दिया तथा चिकित्सालय में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस द्वारा दुर्घटना की जानकारी मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद इस्लाम पुत्र हफीक अहमद उम्र 36 वर्ष ग्राम कुमरा तहसील इज्जतनगर जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के परिजनों को दे दी है। मृतक उत्तराखंड में फेरी लगाकर कपड़ों की बिक्री किया करता था, जो कि पूरे दिन भर की बिक्री कर शाम को बरेली स्थित अपने घर को जा रहा था कि यह दुर्घटना घटित हो गई।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के 12 जिलों में अगले 24 घंटे फ्लैश फ्लड का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
तमकनाला में तेज बहाव से बहा बेली ब्रिज, CM धामी ने लिया संज्ञान; मलारी मार्ग पर आवाजाही बंद
उत्तराखंड: 12 घंटे में बहाल हुई नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड, CM धामी ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
चमोली: नीती घाटी में बादल फटने से तमक नाले पर बना वैली ब्रिज बहा, BRO ऑपरेटर लापता, VIDEO
उत्तराखंड : इन इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी हुई जारी
उत्तराखंड: 2036 ओलंपिक की सफलता के संकल्प के साथ रेखा आर्य ने हरकी पैड़ी से उठाई कांवड़
उत्तराखंड: यहाँ मिक्सर ट्रैक्टर की चपेट में आने से BTech छात्रा की मौत !
उत्तराखंड: गिरफ्तारी नहीं हुई तो कोतवाली घेरेंगे! रुद्रपुर में वाल्मीकि समाज का प्रदर्शन हुआ उग्र 
