लालकुआं- लॉकडाउन खत्म होने के बाद अब यहां अपराध अचानक बढ़ने लगे हैं यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में ट्रक चालक से सरेआम लूट की वारदात से हड़कंप मच गया। पीलीभीत से बजरी लेने मोटाहल्दू जा रहे ट्रक चालक के आगे टैंपू लगाकर अज्ञात बदमाशों ने 48500 रुपए लूट लिए। हल्दूचौड़ चौकी में पीड़ित चालक द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पीलीभीत से बजरी लेने स्टोन क्रेशर मोटहल्दू को जा रहे ट्रक चालक ताहिर के ट्रक को हल्दुचौड़ से कुछ आगे चलकर एक टेंपो में सवार 6 लोगों ने ट्रक के आगे टेंपो लगाकर ट्रक को रोक लिया। ट्रक चालक का कहना है कि जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक टेंपो सवार लोगों ने उसकी पिटाई लगा दी। तथा उसके ट्रक में रखे 48500 रूपए लूट लिए। टेंपो सवार लोगों द्वारा लूटपाट करने के बाद उक्त ट्रक चालक ने हल्दुचौड़ चौकी में आकर पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल सुधीर कुमार ने उक्त टेंपो की तलाश में पुलिस टीमों को रवाना कर दिया। वही खबर लिखे जाने तक पुलिस ट्रक चालक से पूछताछ करने में लगी थी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एक और भ्रष्टाचारी 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गरफ्तार
उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे 

