पत्नी घर से नकदी और गहने लेकर फरार

लालकुआं- यहां पत्नी घर से नकदी और गहने लेकर फरार, जॉइंट अकाउंट चेक किया तो फौजी के उड़े होश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

लालकुआं- हल्दूचौड़ निवासी फौजी की पत्नी अपने पति के ज्वाइंट अकाउंट से लाखों रुपए की नगदी व गहने लेकर बिना बताए घर से फरार हो गई। 24 घंटे बाद भी पत्नी का अता पता ना चलने के बाद पीड़ित पति ने कोतवाली में तहरीर देकर पत्नी को ढूंढने तथा पैसों की बरामदगी की गुहार लगाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्दूचौड़ दोलिया डी क्लास निवासी बालकिशन तिवारी ने शुक्रवार की शाम लालकुआं कोतवाली में तहरीर देते हुए कहा कि गुरुवार की सुबह 10 बजे उसकी पत्नी घर से करीब 40 हजार नगदी और सोने के 5 तोले गहने लेकर घर में किसी को बिना बताए घर से चली गई.

हल्द्वानी- यहां हाइवे में लूट की घटना से हड़कम्प, ट्रक चालक ऐसे बना लूट का शिकार

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार

इसके बाद उसकी पत्नी ने उसके एसबीआई बैंक के ज्वाइंट अकाउंट से गुरुवार को ढाई लाख और शुक्रवार को एक लाख 15 हजार रुपए निकाल लिए। पत्नी को तलाशने के बावजूद जब वह वापस नहीं लौटी तो सभी रिश्तेदारों ने स्थानीय कोतवाली पहुंचकर पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। बताया जा रहा है उक्त महिला स्कूटी को गुमटी के पास सड़क पर छोड़ गई।पीड़ित पति ने बताया कि उसके 3 छोटे छोटे बच्चे हैंं जिनका रो रो कर बुरा हाल है। इधर पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज करते महिला की ढूंढ खोज शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त

BIG BREAKING- हरीश रावत बने इस राज्य के प्रभारी, तो देवेंद्र यादव बने उत्तराखंड के प्रभारी

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें