हल्द्वानी। रामपुर रोड एक बार फिर डेंजर जोन साबित हुई अबकी बार यहां एक कार के पेड़ से टकरा जाने पर कार के परखच्चे उड़ गए, हादसे में एक महिला एवं उसके बेटे की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया, घटना बेल बाबा मंदिर के पास की बताई जा रही है। उक्त घटना में मुरादाबाद से आ रही महिला शबाना परवीन उम्र 45 वर्ष और उनके पुत्र मोहम्मद योजान निवासी लाइन नंबर 14 बनभूलपुरा हल्द्वानी के निवासी हैं।
घटना स्थल के समीप के लोगों ने बताया कि यह हादसा रात 2 बजे से 3 बजे के बीच हुआ है, हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे पूरी तरह से उड़ गए और उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गई इधर ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी प्रभारी जयदीप नेगी ने बताया कि हादसे मैं एक महिला और उसके बेटे की मौत हुई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। पता चला है कि नया बाजार में हुए भीषण अग्निकांड में इनकी दुकान भी जली है, जल्दबाजी में मुरादाबाद से आने के दौरान उक्त दर्दनाक दुर्घटना घटित हो गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 

