हल्दूचौड़ :- हल्दूचौड़ के मुख्य बाजार इलाके में मंगलवार रात एक व्यापारी दंपत्ति की मौत से पूरे क्षेत्र में दुख और सन्नाटा फैल गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय व्यवसायी रमेश दुम्का (65) और उनकी पत्नी कमला दुम्का (50) अपने घर की पहली मंजिल पर मृत पाए गए।
..
सुबह परिजनों ने कमरे खोले तो दोनों अलग-अलग कमरों में संदिग्ध परिस्थितियों में पंखों से लटके मिले। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आ रही है कि रमेश दुम्का पिछले कुछ समय से व्यापारिक नुकसान और आर्थिक दबाव से जूझ रहे थे, जिससे उनके मानसिक तनाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की पुष्टि के लिए आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
दंपत्ति की मृत्यु से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में गहरा शोक है। क्षेत्र में यह परिवार अपनी विनम्रता और सरल स्वभाव के लिए जाना जाता था। घटना के बाद से घर पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने वालों का तांता लगा हुआ है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: स्वच्छता का संदेश देने सड़कों पर उतरे सीएम धामी, खुद लगाई झाड़ू
कालाढूंगी: कालाढूंगी में घर के आंगन में खेल रही मासूम की लोहे के गेट के नीचे दबकर दर्दनाक मौत
उत्तराखंड: फोन का पिन भेजकर उठाया खौफनाक कदम, हल्द्वानी में युवती ने दी जान
देहरादून : असहाय विधवा माता क्षमा का डीएम ने करवाया बैंक ऋण माफ, बैंक से दिलाई नो ड्यूज
हल्द्वानी :(दुखद) यहां स्कूटी स्लिप होने से युवक की मौत
उत्तराखंड: यहां लापता बच्चे का 9 दिन बाद मिला शव
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में एडमिशन का बड़ा उछाल, 6 हजार से ज्यादा बढ़ी संख्या
उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या 

