देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यभर की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए कुल 271.33 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। नैनीताल जिले में सड़क सुधार और पुल निर्माण के लिए लगभग 20 करोड़…जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर और चम्पावत में सड़क और पार्किंग निर्माण पर करीब 18 करोड़ रुपये मंजूर हुए। चमोली में नंदा देवी राजजात यात्रा–2026 के मद्देनजर सामुदायिक हाल और पार्किंग निर्माण को मंजूरी दी गई है।
नाबार्ड वित्त पोषण से लघु सिंचाई विभाग के 33 कार्यों के लिए 61 करोड़ और आंगनबाड़ी सेवाओं को मजबूत करने के लिए 10 करोड़ स्वीकृत किए गए। जोशीमठ के ड्रेनेज प्लान पर 40 करोड़ तथा सीवरेज सिस्टम की डीपीआर तैयार करने के लिए 54 करोड़ रुपये की अनुमति दी गई है। कोटद्वार क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य और नैनीताल में वैडिंग जोन निर्माण को भी मंजूरी दी गई है। इसी के साथ पंचायती राज विभाग के लिए 58.42 करोड़ रुपये का प्रावधान भी स्वीकृत किया गया।
इसके अलावा मुख्यमंत्री ने पौड़ी की मुन्नी देवी को उनके दिवंगत पति के सम्मान में लोकतंत्र सेनानी पेंशन 20,000 रुपये प्रतिमाह अनुमन्य की है। वहीं राज्य सरकार व स्वायत्त निकायों के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में भी बढ़ोतरी को स्वीकृति दी गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान 
