हल्द्वानी- शुक्रवार को हल्द्वानी के सभी प्राइवेट अस्पतालों में ओपीडी नहीं होगी आयुर्वेदिक डॉक्टरों को सर्जरी किए जाने की अनुमति दिए जाने के बाद विरोध कर रहे आईएमए ने शुक्रवार को प्रदेश भर के निजी अस्पतालों में ओपीडी बंद करने का ऐलान किया है जिसका समर्थन करते हुए हल्द्वानी में भी प्राइवेट अस्पतालों में ओपीडी शुक्रवार को बंद रहेगी। हालांकि इस दौरान को भी कोविड-19 मरीजों और इमरजेंसी सेवा बहाल रहेगी।
दरअसल सभी डॉक्टर सरकार द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति देने का विरोध कर रहे हैं इस अनुमति का विरोध कर रहे डॉक्टरों का कहना है कि आखिर आयुर्वेदिक डॉक्टर किस तरह और कौन-कौन से सर्जरी करेंगे इसके अलावा मरीजों की तबीयत बिगड़ती है तो क्या उनके पास आयुर्वेदिक का कोई हायर सेंटर अस्पताल है। उधर बेस और सुशीला तिवारी सहित सभी सरकारी अस्पताल ओपीडी के लिए खुले रहेंगे लिहाजा आप यदि शुक्रवार को प्राइवेट अस्पतालों में चेकअप कराना चाहते हैं तो एक बार अस्पताल से जानकारी अवश्य ले लें, क्योंकि शुक्रवार को ओपीडी बंद करने का निर्णय लिया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: बिठौरिया में विराट हिन्दू सम्मेलन, संस्कृति और एकता पर दिया जोर
उत्तराखंड: बीज मंत्र से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
उत्तराखंड बिजनेस एक्सीलेंस अवार्ड्स 2026 का भव्य समापन, हल्द्वानी में सजी सफलता की शाम 

