नैनीताल: उत्तराखंड के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (डी.जी.पी.) ने नैनीताल में माँ नयाना देवी के दर्शन किये और अपने अच्छे कार्यकाल के साथ राज्य में नियम कानून का राज होने की प्रार्थना की ।नैनीताल की प्रतिष्टित माँ नयाना देवी के दरबार में आज सवेरे सूबे के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार पहुंचे । अशोक कुमार अपनी पत्नी के साथ माँ के दरबार में पहुंचे और पूजा अर्चना की ।
डी.जी.पी. इससे पहले नैनीताल में आई.जी.की पोस्ट पर रह चुके हैं और उन्हें माँ नयाना देवी के चमत्कारों पर अटूट आस्था है । डी.जी.पी.ने राज्य के सबसे बड़े पुलिस पद पर अपने लगभग साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल के सफल रहने के लिए प्रार्थना की । उन्होंने कहा कि राज्य में शांति और कानून का राज बने रहने के लिए वो माँ के दरबर में दर्शन करने के लिए आए हैं ।डी.जी.पी.के साथ इस दौरान आई.जी.अजय रौतेला, एस.एस.पी.सुनील कुमार मीणा, ए.एस.पी.राजीव मोहन और सी.ओ.विजय थापा के साथ कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे ।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: एलटी शिक्षकों को TET से राहत देने की मांग, सुमित हृदयेश बोले- नहीं होने देंगे अन्याय
उत्तराखंड:(बड़ी खबर) कल इस जिले में छुट्टी घोषित
देहरादून :(बड़ी खबर) इस भर्ती परीक्षा की आई Update
देहरादून :(बड़ी खबर ) BJP नें घोषित किए जिलों के प्रभारी और सह प्रभारी
वन अधिकारी प्रकृति के प्रहरी, विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण जरूरी: सीएम धामी
उत्तराखंड: नौकरी किसे मिलेगी? सरकारी कर्मचारी की मौत के बाद दो पत्नियों के दावे से फंसा मामला
अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों आरोपियों को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज
उत्तराखंड: पहाड़ से गिरे बोल्डर ने मचाई तबाही, कैलाश यात्रा के अहम रास्ते पर टूटा पुल
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने की मांग तेज, धूप में भी जारी रही जनजागरण पदयात्रा
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में 80 हजार से ज्यादा छात्रों ने भेजे निबंध 

