हल्द्वानी- अपने अमर गीतों से पहाड़ के लोगों में जिंदा रहने वाले उत्तराखंड के स्टार लोक गायक स्वर्गीय पप्पू कार्की (पप्पू दा) की याद में नव ज्योति क्रिकेट क्लब नैनीताल जिले के ब्लाक ओखलकाण्डा ग्राम गौनियारौं में एक क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन कराने जा रहा है। दरअसल उत्तराखण्ड के लोक गायक स्व. पप्पू कार्की, स्व. पुष्कर गौनिया व स्व. राजेन्द्र गौनिया की याद में 14 जनवरी 2021 से स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन कर रहे हैं।
उक्त जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष मदन गौनिया ने बताया कि विगत कई वर्षों से उक्त आयोजन किया जा रहा हैं। टूर्नामेंट में नैनीताल व चम्पावत जिले के सभी ग्रामसभाओं की लगभग 25 से 30 टीमें प्रतिभाग करती हैं। टूर्नामेंट की सभी तैयारियां जोर-शोर चल रही हैं। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट के फाईनल विजेता टीम को 31 हजार रुपये व आकर्षक ट्राफी तथा उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये व ट्राफी दी जायेगी। जबकि प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट व मैन ऑफ द मैच को एक मोबाइल पुरस्कार के रूप में दिया जायेगा।उन्होंने बताया कि इस टूर्नामेंट को सफल तैयारियों में क्लब के सदस्य लगे हुए है। गौरतलब है कि पप्पू कार्की की याद में हर साल यहां लोग इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन करते हैं।
देहरादून-(बड़ी खबर) डिग्री कॉलेजों को खोलने के लिए सरकार ने जारी किए दिशा निर्देश
उत्तराखंड- 5 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे, डेढ़ साल से था फरार


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
