नैनीताल- उत्तराखंड के नैनीताल में एक ब्रिटिशकालीन कोठी देखते ही देखते धूं धूं कर जल गई । मार्ग संकरा होने के कारण दमकल विभाग की गाड़ी को घटनास्थल तक पहुंचने में कई मुश्किलें आई । नैनीताल में मल्लीताल के आरिफ होटल क्षेत्र में रात को एक भवन में आग लग गई । आग देखते ही देखते पूरे भवन में फैल गई । पुराने आवासीय भवन में सेवानिवृत्त प्रोफेसर पी.सी.तिवारी और प्रकाश पाण्डे रहते हैं।
बताया जा रहा है कि प्रोफेसर कुछ समय पहले ही घर से बाहर गए हुए थे । आज घर में आग की घटना होने के बाद लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन किया । फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने तक स्थानीय लोगों ने बाल्टियों और नल के पानी से आग बुझाने की कोशिश की । आग इतनी तेज थी कि इसे पूरे शहर से साफ देखा जा सकता था । लकड़ी के इस ऐतिहासिक भवन में आग ने भयावह रूप ले लिया । क्षेत्र के आसपास के पानी के हाइड्रेंट भी काम नहीं कर सके । आग लगने का साफ कारण तो स्पष्ट नहीं है, लेकिन शार्ट सर्किट भी एक कारण माना जा रहा है ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
