हल्द्वानी– हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां भाभी से पति के अवैध संबंध होने का विरोध करने पर पति और ससुरालियों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया पूरे मामले में पीड़िता ने बनभूलपुरा पुलिस में मामला दर्ज कराया है साथ ही पीड़िता ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है।महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति का उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध है, विरोध करने पर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया।
गफूर बस्ती वार्ड नंबर 24 निवासी महिला ने तहरीर देते हुए कहा है कि उसकी शादी इंद्रानगर निवासी उवेश हसन से हुआ था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पति जब काम से घर आता तो पहले अपनी भाभी के कमरे में जाकर घंटों बैठा रहता था, यहां तक कि उसकी अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध भी है जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट कर दहेज मांगना शुरू कर दिया, जब उसने कहा कि वह अपना भाभी का पीछा छोड़ दे तब उसने कहा कि अपनी भाभी का साथ नहीं छोड़ सकता है रहना है तो और हो नहीं तो घर से जा बाहर जाओ जिसके बाद पति और ससुरालियों ने यातना देनी शुरू कर दी पति जो भी कमा कर लाता था उसको अपने भाभी के ऊपर खर्च करता है। जिसका विरोध किया तो अक्टूबर माह में मारपीट कर ससुरालियों ने घर से निकाल दिया, पीड़िता की तहरीर पर बनभूलपुरा पुलिस ने ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है तो वहीं एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने पूरे मामले की जांच कर पुलिस से आख्या मांगी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप 

