हल्द्वानी, उत्तराखंड के सुपरस्टार लोकगायक फौजी जगमोहन दिगारी को भला कौन नहीं जनता। जिनके गीतों को सुनकर आपका बचपन बीता हो। जिनके गीतों पर आप हर शादी-पार्टियों में थिरकने थे, चाहे वो भलकि जाये भावना हो या फिर छोटी बिमला जैसे सुपरहिट गीत या फिर सेना के प्रति पहाड़ के युवाओं का जोश और जूनून उनके गीतों में देखने को मिलता है। अपने गीतों से उत्तराखंड के संगीत जगत में राज कर चुके फौजी जगमोहन दिगारी का एक और गीत इन दिनों लोग की जुबां पर चढ़ चुका है। दिगारी म्यूजिक से यह गीत विगत 22 फरवरी को रिलीज हुआ। रिलीज होते ही यह गीत टिक-टॉक से लेकर फेसबुक, इस्टाग्राम जैसे सोशल साइटों पर खूब वायरल हो रहा है। एक बार फिर फौजी जगमोहन दिगारी ने जबर्दस्त वापसी की है। अभी तक यू-ट्यूब इस गीत को करीब 34600 लोग देख चुके है।
सुपरस्टार लोकगायक फौजी जगमोहन दिगारी ने बताया कि ड्यूटी में व्यवस्ता के चलते उन्हें गाने का मौका कम मिलता है फिर भी जब समय मिलता है तो वह अपनी संस्कृति का प्रचार-प्रसार करने में पीछे नहीं हटते है। बता दें कि वर्ष 2003 में उत्तराखंडी संगीत जगत में कदम रखने वाले फौजी जगमोहन दिगारी ने एक से बढक़र एक सुपरहिट गीत उत्तराखंड को दिये। वर्ष 2005 में आयी उनकी एलबम माया दगडि़ ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये। इस एलबम के आठ के आठ गीत सुपरहिट हो गये। उत्तराखंड को लोकगायकी के रूप में एक बड़ा स्टार मिल गया। इसके बाद कान में डबल झूमका, ऐजा जमुना चकोरा समेत कई गीतों से दिगारी ने दर्शकों का दिल जीता। .



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
2 thoughts on “हल्द्वानी- लोक गायक फौजी जगमोहन दिगारी के नए गीत ने मचाया धमाल-”
Comments are closed.



कालाढूंगी: यहां जहरीले सांप के डसने से एक की मौत
उत्तराखंड: ‘मां और बहन ने संस्कार नहीं सिखाए’, राहुल गांधी पर क्यों भड़के CM धामी? जानिए पूरा मामला
उत्तराखंड: 7355 मीटर की ऊंचाई पर ITBP ने रचा नया कीर्तिमान, माउंट अबी गामिन पर लहराया तिरंगा
राज्यसभा चुनाव की तारीख घोषित, उत्तराखंड की एक सीट पर इस तारीख को होगा मतदान
उत्तराखंड: बेटी का जन्मदिन मना रहा था आरोपी, विवाद के बाद युवक के सीने में घोंपा चाकू
नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
हल्द्वानी: MBPG के पीएचडी के छात्र रहे डॉ जितेंद्र का ICSSR फेलोशिप के लिए चयन
हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार 
Thank you so much Uttrakhand and also thanks to Jeevan Raj sir .jai Uttrakhand…Jai Bharat
thx