नई दिल्‍ली-कार्यभार संभालते ही नए कमिश्‍नर ने कहा- दंगा फैलानेवालों पर चलेगा मर्डर का केस

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नई दिल्‍ली, दिल्‍ली में नए पुलिस कमिश्‍नर ने शनिवार को कार्यभार संभाला. कार्यभार संभालते हुए एसएन श्रीवास्‍तव ने दिल्‍ली हिंसा के प्रति अपने तेवर से जता दिया है कि किसी भी सूरत में हिंसा फैलाने वाले को छोड़ा नहीं जाएगा। उन्‍होंने अमूल्‍य पटनायक से कार्यभार लेते हुए कहा कि हम दंगाइयों के खिलाफ हत्‍या का केस दर्ज करेंगे.

शांति और सद्भाव वापस लाना पहली प्राथमिकता

ADVERTISEMENTSAd

नए पुलिस आयुक्‍त एसएन श्रीवास्तव ने कहा कि हमारी प्राथमिकता है कि शहर में शांति और सांप्रदायिक सद्भाव वापस आए। दंगाइयों के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी हो रही है। इससे वह दोबारा ऐसा करने की हिम्मत न कर सकेंगे.

शनिवार को रिटायर हुए अमूल्‍य पटनायक

बता दें कि दिल्ली पुलिस के नए मुखिया वरिष्ठ आइपीएस सच्चिदानंद श्रीवास्तव ने अपना कार्यभार संभाल लिया है। इसकी जानकारी गृह मंत्रालय ने शुक्रवार को ही जारी कर दी थी। वर्तमान पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक सेवानिवृत्त हो रहे हैं.

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें