हल्द्वानी- हल्द्वानी के काठगोदाम थाना क्षेत्र से लापता हुए व्यक्ति का गौला नदी में शव मिला है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक काठगोदाम थाना क्षेत्र की नई बस्ती के रहने वाले विनोद चंद्र तिवारी बीते शुक्रवार से घर से लापता थे। परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। शनिवार की देर शाम गौला नदी में एक शव मिलने की सूचना मिली। जिसकी पहचान विनोद चंद्र तिवारी के रूप में हुई। पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि विनोद मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे और उसका इलाज भी चल रहा था फिलहाल पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा वहीं इस घटना के बाद परिजनों में शोक की लहर है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

