Dewprayag News – देवप्रयाग विधानसभा के पीपीपी मोड पर संचालित सी एच सी बागी में अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से गर्भवती महिला ने अस्पताल के गेट पर बच्चे को जन्म दे दिया। मिली जानकारी के अनुसार डॉक्टर ने बिना जांच किए महिला को हायर सेंटर श्रीगर रेफर कर दिया गया था। इसी बीच महिला ने गेट पर ही बच्चे को जन्म दे दिया।
ग्राम पंचायत चपोली पट्टी तोली बनगढ़ निवासी मुकेश कुमार अपनी पत्नी सरिता देवी को प्रसव पीड़ा होने पर बीती रात सी एच सी बागी प्रसव के लिए लाया था। ग्राम प्रधान छड़ियारा विनोद लाल भी उनके साथ में थे। वहाँ महिला सरिता का केवल ब्लड प्रेशर जांचा गया । फिर महिला को बिना परीक्षण किए हायर सेंटर श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल गेट तक आते आते महिला को प्रसव हो गया।
इस सम्बंध में चिकित्सा अधिकारी डॉ अंजना गुप्ता ने बताया कि इस सबन्ध में परिजनों ने मौखिक शिकायत भी की थी, पेसेंट का केवल बीपी नापा गया था। बाकी कोई चैकप नही किया गया। और उसके कुछ देर बाद दरवाजे पर ही महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। जिस पर उनके द्वारा लिखित पत्र देकर इस सम्बंध में स्पस्टीकरण मांग गया है। और इसकी रिपोर्ट सीएमओ को भेजी दी गयी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
