हल्द्वानी- यहां सरेआम भिड़ गए प्रेमी-प्रेमिका मामला पहुंचा थाने

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। प्रेमी और प्रेमिका की बीच सरेआम हुआ विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ ‌पुलिस में तहरीर सौंप दी है। जिसमें प्रेमी और प्रेमिका ने एक दूसरे के खिलाफ कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। तहरीर पर पुलिस ने क्रॉस मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित

पुलिस को सौंपी तहरीर में शहर निवासी एक युवती ने कहा है कि रितिक नामक युवक उसका पूर्व प्रेमी है। आरोप है कि वह फोन पर उसे गालियां दे रहा था। इसकी शिकायत करने वह उसके घर पहुंची तो ‌रितिक ने अपने भाईयों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और मोबाइल भी तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?

वहीं मामले में रितिक की ओर से भी पुलिस को तहरीर सौंपी गई है। आरोप है कि उसने युवती से लंबे समय से बातचीत बंद कर दी। इसके बाद वह उसे व उसके परिवारजनों को आए दिन धमकाती रहती है और दुराचार के झूठे केस में जेल भिजवाने की धमकी देती है। आरोप है कि उसके घर पहुंचकर युवती ने उसकी मां के साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें