लालकुआं- बिंदुखत्ता के घोड़ानाला में मन्चूरियन बनाते समय कड़ाई का गर्म तेल गिरने से साढ़े तीन वर्ष की बालिका गंभीर रूप से झ़लस गई। इस दौरान बच्ची की मां भी झुलस गई, जिनका हल्द्वानी के निजी चिकित्सालय में उपचार किया जा रहा है। जहां मासूम बालिका की हालत गंभीर बनी हुई है।
बिंदुखत्ता के घोड़ानाला दुर्गापाल कालाेनी निवासी विनोद बिष्ट की लालकुआं में पोस्ट आफिस के बगल में फॉस्ट फूड की दुकान है। रविवार की देर सांय विनोद की पत्नी शांति उम्र 38 वर्ष घर पर ही दुकान के लिए मंचूरियन तल रही थी। मंचूरियन तलने के बाद वह तेल से भरी कढ़ाई लेकर रसोई घर से कमरे की तरफ को आ रही थी इसी दौरान उसकी साढ़े तीन साल की बेटी भावना खेलते खेलते तेजी से किचन की ओर दौड़ी चली आई, और उसकी अपनी मां शांति से टक्कर हो गई, परिणाम स्वरूप खौलते हुवे गर्म तेल से भरी कड़ाई भावना के उपर गिर गयी जिससे वह गंभीर रूप से झ़लस गई। तथा तेल गिरने से मां शांति के हाथ पांव भी झुलस गए। आनन फानन में परिजन उसे हल्द्वानी के एक निजी चिकित्सालय में लेकर पहुंचे। जहां दोनों का उपचार किया जा रहा है, परंतु मासूम बच्ची की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में नोटिस जारी, इन इलाकों में पीएनजी जरूरी…ये है लेटेस्ट अपडेट
देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले सीएम पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड आगमन का दिया निमंत्रण
उत्तराखंड: यहाँ छात्र का अपहरण कर जंगल में किया कांड
उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम 

