हल्द्वानी- युवती से अपना मजहब छिपाकर दोस्ती करने के उपरांत दुष्कर्म का मामला उजागर हुआ है। आरोपी शादी का झांसा देकर युवती के साथ 4 साल तक दुष्कर्म करते रहा बाद में शादी के लिए धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़े 👉हल्द्वानी- पानी की समस्या बताने गई पार्षद जल संस्थान में रो पड़ी, जानिए क्या है मामला
यहां मुखानी के एक कालौनी में रह रही युवती ने युवक पर धोखे में रखकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर सौंपी है। युवती का कहना है कि उसकी जान पहचान करीब चार वर्ष पूर्व कथित तौर पर सोनू नामक युवक के साथ हुई। आरोपी ने उसे समान धर्म का बताया और शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर वह उसके झांसे में आ गई और दोनों साथ रहने लगे। इस बीच आरोपी युवती को भरोसे में लेने के लिए अपने परिवारजनों से दूरभाष पर बात कराता रहा। युवती का आरोप है कि शादी की बात कहकर आरोपी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। समय बीतने के बाद जब युवती ने युवक से शादी करने की बात कही तो जवाब सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। आरोपी ने युवती से कहा कि वह समान धर्म का नहीं बल्कि धर्म विशेष का है, लिहाजा विवाह के लिए युवती को धर्म परिवर्तन करना होगा। पीड़िता ने पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोपी का नाम रिजवान पुत्र रिफाकत खान निवासी केलाखेड़ा, बाजपुर बताया है।
यह भी पढ़े 👉देहरादून- इन अधिकारियों की तैनाती हुई नए CM तीरथ रावत के निजी स्टाफ में
आरोप है कि युवक व उसके परिजन उस पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे हैं। यह भी आरोप है कि रिजवान, उसकी मां समेत अन्य लोग उसे लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। बीते दिवस भी रिजवान ने घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। पीड़िता ने आरोपियों से जान माल का खतरा भी बताया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। मामले की जांच एसआई दीपा जोशी को सौंपी गई है। पुलिस ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया,

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे में घायल महिला की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
उत्तराखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन, चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराकर नॉकआउट में बनाई जगह
हल्द्वानी में पहली बार हुआ दुर्गा होम यज्ञ, वैदिक मंत्रों और भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल
ADG की फटकार के बाद जागी नैनीताल पुलिस, एक ही दिन में 43 मुकदमे दर्ज
रुद्रपुर में कार के पहिए के पास मिली नवजात बच्ची
हल्द्वानी: निकोटीन युक्त पान मसाले को लेकर अफवाहों पर खाद्य विभाग ने दी सफाई
उत्तराखंड के युवा सिर्फ नौकरी मांग नहीं रहे, दूसरों को भी दे रहे रोजगार; सीएम धामी से साझा किए अपने अनुभव
हल्द्वानी : जज फार्म ई-ब्लॉक में 170 मीटर सीसी सड़क का पुनर्निर्माण शुरू, 20 परिवारों को मिलेगा लाभ..
धामी सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों से लेकर विकास कार्यों तक, लाखों रुपये किए मंजूर
उत्तराखंड की इस योजना को समझने पहुंची यूपी की टीम, 60 हजार श्रमिकों को मिला फायदा 
