अपनी जान जोखिम में डालकर बच्चों को बचाने वाले बस चालक और परिचालिका को विद्यालय ने किया सम्मानित
Haldwani News- शनिवार 9 दिसंबर को लालकुआं से बच्चों को स्कूल लेकर आ रही बस में अचानक आग लग गई थी। जिसमें बस पूरी तरह जलकर राख हो गयी। हादसे के वक्त बस में 37 बच्चे सवार थे। बस चालक खीम सिंह बिष्ट और परिचालिका दीपा ने तत्परता से अपनी जान की परवाह ना करते हुए सूझबूझ से सभी बच्चों को बस से बाहर सुरक्षित निकाला जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया,चालक और परिचालिका ने अपनी जान को जोखिम में डालकर जिस तरह से बच्चों को सकुशल बाहर निकाला उसके लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया,उनके इस साहसिक कार्य के लिए सभी अभिभावकों ने भी उनकी जमकर सराहना की।अभिभावक संजय पंत द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्या सन्तोष पांडेय ने बस चालक और परिचालिका के साहस की तारीफ करते हुए बच्चों से कहा कि हमें इस घटना से सीख लेनी चाहिए की विषम परिस्थितियों में भी बिना घबराये चुनौतियों का डटकर सामना करना चाहिये और एक दूसरे की मदद करनी चाहिये। सभी छात्र-छात्राओं ने भी उन्हें धन्यवाद दिया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट, डायरेक्टर अंजू बिष्ट, प्रधानाचार्या संतोष पांडे, एडमिन बी एस मनराल, विनोद खोलिया और समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग 

