हल्द्वानी– गौला नदी में एक नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस को एक नवजात का सिर और एक हाथ रहित शव शुक्रवार की प्रात मिला है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। उसकी शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। माना जा रहा है कि नवजात का शव गौला नदी में कहीं ऊपर की ओर से बहकर आया हो।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह दस बजे करीब राजपुरा पुलिस को सूचना मिली कि गौला नदी में एक नवजात का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद राजपुरा चौकी प्रभारी दिनेश जोशी मौके पर पहुंचे, और एक नवजात का सिर व एक हाथ विहीन शव बरामद किया। इसे लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं भी शुरू हो गईं।
कोतवाल हरेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी चेक करने से लेकर अस्पतालों में हाल में पैदा हुए बच्चों को लेकर भी डाटा जुटाकर शव की शिनाख्त करने के प्रयास में है। शव को मोर्चरी में रख दिया गया है | नवजात की शिनाख्त को लेकर हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। चर्चा है कि किसी कुंवारी मां द्वारा यह करतूत की जा सकती है, जिसके लिए पुलिस गौला नदी के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है, ताकि कोई सुराग पुलिस के हाथ लग जाए और पुलिस इस नवजात की मां तक पहुंच जाए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

