“भाई बंधू रे” – बचपन की यादें ताजा करता कुमाऊनी गीत हुआ रिलीज
कुमाऊनी लोकसंगीत को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाली टीम घुघुती जागर ने एक और खूबसूरत गीत “भाई बंधू रे” को रिलीज किया है। यह गीत उन बचपन की यादों को फिर से ताजा करता है, जो वक्त के साथ कहीं पीछे छूट गई थीं।
गीत को लिखा है कुमाऊनी के जाने-माने गीतकार इंदर बिष्ट ने, जिनकी लेखनी ने इस गीत को दिल से जोड़ने वाला बना दिया है। गीत को कंपोज किया है गायक महेश कुमार ने, जिन्होंने इसे एक अनोखी लोकधुन में पिरोया है। अपनी आवाज का जादू बिखेरा है राजेंद्र ढैला और राजेंद्र प्रसाद ने, जिनकी गायकी ने इस गीत में गहराई और मिठास भर दी है। गीत के संगीत संयोजन की जिम्मेदारी रोहित भंडारी ने बखूबी निभाई है।
गीत के वीडियो में कुमाऊनी कॉमेडी का तड़का
वीडियो की बात करें तो इसमें कुमाऊनी कॉमेडी के दो चर्चित नाम अमित भट्ट मोहनदा और गणेश भट्ट नजर आ रहे हैं। दोनों कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से गीत में हास्य और भावनाओं का रंग भरा है।
“भाई बंधू रे” गीत बचपन के दोस्तों के साथ बिताए गए उन दिनों की याद दिलाता है, जब छोटी-छोटी बातों में बड़ी खुशियां छुपी होती थीं। गीत की लोकेशन, संगीत और गायकी ने इसे एक संपूर्ण लोकगीत बना दिया है।
कहां सुनें ये गीत?
अगर आप भी इस खूबसूरत गीत को सुनना चाहते हैं तो यूट्यूब पर Inder Bisht चैनल में जाकर “Bhai Bandhu Re” सर्च कर सकते हैं।
यह गीत न केवल संगीत प्रेमियों के दिलों को छू रहा है, बल्कि कुमाऊनी संस्कृति को नई पहचान भी दे रहा है। टीम घुघुती जागर के इस प्रयास के लिए पूरी टीम को ढेर सारी शुभकामनाएं।
यूट्यूब लिंक: Inder Bisht YouTube Channel

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS
चम्पावत के लिए गर्व का क्षण: अनुप्रिया राय ने रचा इतिहास पास की UPSC परीक्षा
उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई
नैनीताल : खाड़ी देशो में कोई फंसा है तो ध्यान दे!
नैनीताल: मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश 
