Haldwani news- इंदिरा विकास संकल्प यात्रा आज वार्ड 9 (आनंदपुरी) अन्तर्गत दुर्गा कॉलोनी पहुँची। पार्षद राजेन्द्र जीना के नेतृत्व में बड़ी संख्या में बुजुर्गों और महिलाओं ने यात्रा का भव्य स्वागत किया और दुर्गा कॉलोनी इंदिरा हृदयेश अमर रहे के नारों से गुंजायमान हो गया। सुमित हृदयेश ने सभी से आशीर्वाद लेकर वार्ड 9 में जनसंपर्क शुरू किया। दुर्गा कॉलोनी से होते हुए इंदिरा विकास संकल्प यात्रा आनंदपुरी फेज 1, 2 और 3 होते हुए रामाकृष्ण पुरम से जनसंपर्क करते हुए निशांत विहार पहुँची।
निशांत विहार में कमल उप्रेती के घर के सामने नुक्कड़ सभा के उपरांत आज की यात्रा का समापन हुवा। आज की यात्रा में बुजुर्गों का मार्गदर्शन, मातृशक्ति का आशीर्वाद और युवाओं का जोश भरपूर मात्रा में था। यात्रा को मिले अपार जनसमर्थन से भावविभोर होते हुये सुमित हृदयेश ने वार्ड वासियों को भरोसा दिया कि वे स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी के पदचिन्हों पर चलते हुये आजीवन जनसेवा करते रहेंगे। हल्द्वानी उनका परिवार है और प्रत्येक हल्द्वानी वासी से उनका पारिवारिक रिश्ता है। जिसे वे पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी से ताउम्र निभायेंगे।
आज की यात्रा में पार्षद राजेन्द्र जीना, श्री दयाल तिवारी, प्रयाग भट्ट, मंजू पांडे, पुष्पा जोशी, गिरीश नैनवाल, तरुण जोशी, अमित चौधरी, संजय जोशी, जया दरमवाल, अन्नू अधिकारी, राजेन्द्र राठौर, दीपक गुणवंत, प्रियांशु भट्ट, महेंद्र, मनोज बेलवाल, गौरव पांडे, हितेंद्र उप्रेती, हरीश जोशी, पार्षद रवि जोशी, कौशलेंद्र भट्ट, पूरन चद्र जोशी आदि का विशेष सहयोग रहा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : टकराई बाइक नाबालिग की गर्दन में घुसा लोहे का एंगल, दर्दनाक मौत
नैनीताल में बड़ा हादसा: पलटी बस, एक की मौत, SDRF ने चलाया त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन
उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी 
