देहरादून-(बड़ी खबर) युवाओं के लिए खुशखबरी, 493 पदों पर आई भर्ती, जल्दी करें….

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Uttarakhand Govt Job- उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के लिए एक और खुशखबरी है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दो भर्ती विज्ञापनों के द्वारा कुल 493 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति में पुलिस विभाग के अंतर्गत उप निरीक्षक दरोगा के 65 पद और उप निरीक्षक दरोगा अभिसूचना के 43 पद गुल्मनायक पुरुष पीएसी और आईआरबी के 89 पद और अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 24 पद कुल 221 पदों पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ की है इसके अलावा पुलिस दूरसंचार विभाग के मुख्य आरक्षी के 272 रिक्त पदों पर भी भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  UKSSSC के माध्यम से 221 युवाओं को मिले नियुक्ति पत्र, धामी बोले- युवाओं के भविष्य से नहीं होगा समझौता
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) लोक सेवकों के वार्षिक ट्रांसफर को लेकर आया एक और आदेश

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 221 रिक्त पदों की भर्ती के लिए आवेदन 8 जनवरी से शुरू किए जाएंगे जब के अंतिम तिथि 21 फरवरी रखी गई है वहीं दूसरी तरफ पुलिस दूरसंचार विभाग के अंतर्गत मुख्य आरक्षी के 272 रिक्त पदों के लिए 10 जनवरी से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे और 23 फरवरी तक आवेदन किए जाएंगे कुल 493 पदों की इस भर्ती के लिए राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क के लिए पूरी छूट दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां सिरफिरे दामाद ने ससुराल में मचाया तांडव, ससुर-साली और साले को धारदार हथियार से किया घायल
ADVERTISEMENTSAd Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें