- आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए छात्र-छात्रा, लोगों ने किया हंगामा,मामला दर्ज।
हल्द्वानी:- काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जहां नाबालिग छात्र और उसके सहपाठी छात्रा को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया. इसके बाद काफी हंगामा हुआ हंगामा के बाद इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस छात्र-छात्रा को थाने ले आई। छात्रा के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने नाबालिग छात्र के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि सोमवार को हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्था के स्नातक के छात्र-छात्रा घूमने के लिए रानीबाग क्षेत्र के लमजाला गांव की ओर गए इस दौरान ग्रामीणों ने नाबालिग छात्र और छात्रा को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। ग्रामीणों ने मौके पर हंगामा काट दिया. सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस छात्र और छात्रा को थाने ले आई, यहां दोनों के परिजनों को बुलाया गया.।इस दौरान कुछ समाज संगठन के लोग भी मौके पर पहुंचे हंगामा खड़ा कर दिया जहां पुलिस ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।पुलिस के अनुसार छात्रा के परिजनों की तहरीर पर नाबालिग छात्र के खिलाफ दुष्कर्म मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है,आज छात्रा का मेडिकल कराया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 

