हल्द्वानी- नैनीताल पुलिस एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल एवं एसओजी की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 4 युवतियों एवं चार युवकों समेत कुल 8 लोगों को किया गिरफ्तार।
दबिश देने गई टीम ने किराए के मकान में संचालित सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए कुल आठ लोगों को हिरासत में लिया है। पूछताछ के दौरान एक महिला आसाम की पाई गयी । एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को लालडांट स्थित एक घर में सैक्स रैकेट संचालित किए जाने की खबर मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही कर एसओजी के साथ मिलकर उक्त घर में छापेमारी कर दी।
आरोपियों द्वारा किराए पर लिए गए मकान में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा था। मौके से कलकत्ता की रहने वाली महिला सरगना और उसके पति अनुरुल शेख को गिरफ्तार किया गया। इनके साथ आसाम के एक और दंपति को पुलिस ने दबोचा। इस महिला के पति का नाम अली हैदर है। गिरफ्तार तीसरी महिला भी कलकत्ता की है, जो ज्यादा पैसों के लालच में फंस कर हल्द्वानी आ गई थी। चौथी लड़की दिल्ली से यहां आई थी। इसके अलावा नैनीताल पुलिस ने काठगोदाम नई बस्ती निवासी ग्राहक शादाब व फैजल खान को भी गिरफ्तार किया है। अभियुक्त अनुरुल शेख और अली हैदर ग्राहक तलाश कर लाने का काम करते थे। महिला सरगना का एक ढाई साल का बेटा भी है। ये लोग लंबे समय से शहर में सक्रिय थे और हर एक से डेढ़ माह के बीच मकान बदल कर धंधा चला रहे थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान में पहाड़ का लाल शहीद
उत्तराखंड: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने का इजाफा, लगा झटका
गंगा किनारे एक सेल्फी और पलभर में गायब हुआ पर्यटक, परिवार के सामने हुआ दर्दनाक हादसा
लालकुआं : DM के निर्देश पर RTO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, खनन वाहनों की खुली करतूत
उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा संदेश, मिट्टी बचाओ-खेती बचाओ, तभी सुरक्षित होगा भविष्य
हल्द्वानी जनसुनवाई में सख्त दिखे दीपक रावत, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण
उत्तराखंड: कुमार विश्वास और अशोक चक्रधर की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
उत्तराखंड: चलती ट्रेन में हुआ ऐसा हादसा, युवक की मौके पर चली गई जान
उत्तराखंड: 4 इंडियन रैट स्नेक का रेस्क्यू, किसानों का दोस्त माना जाता है यह सांप 

