हल्द्वानी : सागर जोशी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में मिला “बेस्ट पोजिशन पेपर” अवॉर्ड

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : सागर जोशी को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में मिला “बेस्ट पोजिशन पेपर” अवॉर्ड, सेंट जोसेफ मसूरी में बने “हेड प्रेफेक्ट”

हल्द्वानी: जनपद नैनीताल के अंतर्गत बकुलिया, मोटाहल्दू, लालकुआं जिला नैनीताल निवासी बसंत जोशी के पुत्र सागर जोशी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। सागर वर्तमान में सेंट जोसेफ विद्यालय, मसूरी, देहरादून में कक्षा 12 के छात्र हैं। बीते 25 नवम्बर को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी, इंग्लैंड में आयोजित BEST POSITION PAPER प्रतियोगिता में, जिसमें 20 देशों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया, सागर जोशी को सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए Best Position Paper Award से सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : छत पर सोलर लगाने वालों को झटका! अब अतिरिक्त बिजली के मिलेंगे सिर्फ ₹2 प्रति यूनिट
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहां सेक्स रैकेट का खुलासा, दो महिलाएं साहित 4 गिरफ्तार

इसके साथ ही, सागर की नेतृत्व क्षमता और अनुशासनप्रियता को देखते हुए 30 अप्रैल को उन्हें उनके विद्यालय द्वारा Head Prefect की शपथ दिलाई गई। सागर की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष की लहर है। शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में उनकी सफलता आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें