हल्द्वानी- हल्द्वानी बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव दिनेश मेहता की कोरोना से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 48 वर्षीय मेहता को चार दिन पूर्व बुखार आया था। बाद में सांस लेने में भी दिक्कत होने पर वह एसटीएच हल्द्वानी में स्वयं ही स्कूटर से जाकर भर्ती हुए थे। इस पर उनका कोरोना जांच हुई और कोरोना की पुष्टि हुई। बुधवार को उनका रुद्रपुर के किसी व्यक्ति से प्लाज्मा ट्रांसप्लांट भी हुआ था। इसके बावजूद स्वास्थ्य बिगड़ने पर बृहस्पतिवार सुबह उन्हें उपचार के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। जहां सुबह करीब पांच बजे रामपुर के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद उनके साथ गए दो भाइयों की मौजूदगी में हल्द्वानी के राजपुरा स्थित श्मशान घाट में उनका प्रशासनिक मौजूदगी में ऐहतियात के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया गया है कि बिठौरिया में रहने वाले उनके संयुक्त परिवार में दो भाई एवं पत्नी व दो बच्चे हैं। पत्नी-बच्चों को अभी घटना की जानकारी नहीं दी गई है।वही इस खबर के बाद अधिवक्ता वर्ग में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.
यह भी पढ़ें उत्तराखंड- उच्च चोटियों में हिमपात के बाद मोतियों सा चमकने लगा हिमालय, VIDEO
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर 
