Haldwani News- उत्तराखंड के नैनीताल जिले से दुखद खबर सामने आ रही है यहां हल्द्वानी के बहुद्देश्यीय भवन स्थित एसएसपी ऑफिस में तैनात होमगार्ड के जवान महेश पलड़िया की बरसाती नाले के तेज बहाव में बहने से मौत हो गई है। महेश पलड़िया भोरशा, थाना भीमताल क्षेत्र के रहने वाले हैं।बताया जा रहा है शुक्रवार रात करीब 8:00 बजे अपने घर की तरफ जा रहे थे, अचानक बरसात अधिक होने के चलते नाला अपने उफान पर था, वह पैदल अपने घर जा रहे थे, होमगार्ड के जवान महेश पलड़िया नाले के बहाव में नीचे की तरफ चले गए।
देर रात स्थानीय लोगों ने भी उनकी काफी खोजबीन की, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। लेकिन आज सुबह 9:00 बजे उनका शव नाले की तरफ मिला है, वहीं सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और उनका रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने जवान महेश पलड़िया के शव को पंचनामा भरकर के पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है, महेश पलड़िया आर्थिक रूप से काफी कमजोर बताया जा रहे हैं, ऐसे में जनप्रतिनिधि और क्षेत्रीय विधायक राम सिंह कैड़ा इस घटना पर गहरा दुख जताया है। वहीं परिजनों को हरसंभव मदद देने के, साथ ही आपदा मद से सहायता करवाने का भी भरोसा दिलाया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 

