हल्द्वानी- हल्द्वानी के गौलापार के दानी बंगर में दिनदहाड़े बाघ ने दो महिलाओं पर हमला बोल दिया दानी बंगर इलाके के काली नगर क्षेत्र में घास काटने गई महिलाओं पर बाघ के इस हमले के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है दोनों गंभीर अवस्था में घायल महिलाओं को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंच चुकी है इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के मुताबिक दानी बांगर क्षेत्र में महिलाएं घास काटने गई थी इस दौरान वहां बाघ ने दो महिलाएं खष्टि देवी और मुन्नी देवी पर अटैक कर दिया, बाद के अचानक हमले के बाद वहां अन्य घास काट रही महिलाओं में चीख-पुकार मच गई महिलाओं के हो हल्ले में बाघ दोनों महिलाओं को गंभीर रूप से घायल कर भाग गया, जिसके बाद आनन-फानन में ग्रामीण दोनों महिलाओं को सुशीला तिवारी अस्पताल में लेकर आए हैं जहां दोनों की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है पिछले दिनों भी इस इलाके में टाइगर की मूमेंट देखी गई थी। घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों महिलाओं का सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

