हल्द्वानी – हल्द्वानी में मिलावट खोरी पर आज कमिश्नर दीपक रावत की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। आज कमिश्नर दीपक रावत अपने कैंप ऑफिस से ओके होटल, बेस हॉस्पिटल होते हुए डीके पार्क का निरीक्षण करते हुए रामलीला मोहल्ला पहुंचे, जहां पर उन्होंने मावा की आढ़त पर छापेमारी की, जहां पर उन्होंने देखा भारी मात्रा में मावा रखा हुआ है, जो की काफी दिन पुराना है। ऐसे में उन्होंने मावा आढ़ती से पूछताछ की,
मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय समेत खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी भी पहुंचे। जहां पर यह पाया गया कि खोया (मावा) में मिलावट है, जो की रामनगर के ढैला और टांडा के खत्ते से आता है, जिसके लेनदेन का भी हिसाब काफी गड़बड़ है। मावे का सैंपल खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए जा रहे हैं। कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि मिलावट खोरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आम लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा, फिलहाल खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मावे के सैंपल लिए गए हैं, जिनको टेस्ट के लिए लैब भेजा जाएगा। फिलहाल कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की कार्रवाई जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान 

