हल्द्वानी/ लालकुआं: दीपावली के दिन लक्ष्मी आगमन की तैयारी कर रहे दंपत्ति की डेढ़ वर्ष की पुत्री पानी की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। जिससे उसके परिजनों में कोहराम मचा है।
गत दिवस महालक्ष्मी पूजा के दिन बिन्दुखत्ता के गांधीनगर निवासी सूरज सिंह कार्की परिजनों के साथ लक्ष्मी पूजा की तैयारी के लिए घर मे रंग रोगन कर रहे थे। जबकि उनकी पत्नी रेखा बर्तन धो रही थी। इस दौरान उनकी डेढ़ वर्ष की पुत्री सान्वी खेलते खेलते घर मे रखी बाल्टी का सहारा लेकर खड़ी हो गई। तभी अचानक उसका बेलेंस बिगड़ा और वह मुँह के बल बाल्टी में डूब गई। कुछ देर बाद जब परिजन अंदर गए तो सान्वी बाल्टी में औंधे मुंह डूबी हुई थी।
आनन-फानन में परिजनों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महालक्ष्मी पूजा के दिन घर की लक्ष्मी की मौत से जहां परिजनों में कोहराम मच गया वही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

