Haldwani News- राजनेताओं की राजनैतिक कलाकारी से तो हम सब वाकिफ हैं, लेकिन रंगमंच पर कलाकारी करते हुए यदि कोई राजनेता दिखाई दे तो कुछ अलग ही अनुभव होता है, पिछले लगभग 54 सालो से न सिर्फ राजनीति बल्कि रंगमंच पर भी कलाकारी कर लोगों की वाहवाही बटोर रहे हैं हल्द्वानी के कालाढूंगी विधानसभा से विधायक बंशीधर भगत।
रामलीला के मंच पर दशरथ कैकयी सवांद करते ये कोई और नही कालाढूंगी के विधायक बंशीधर भगत हैं, अक्सर राजनेताओ को राजनीति के मंचो पर नौटंकी करते खूब देखा जाता है, लेकिन कालाढूंगी विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत लगभग पिछले 54 सालो से हल्द्वानी के ऊँचापुल क्षेत्र में होने वाली ग्रामीण रामलीला में भगवान श्रीराम के पिता दशरथ का दमदार अभिनय करते आ रहे है।
हर साल होने वाली शारदीय नवरात्री में विधायक बंशीधर भगत राजनीति छोड रामलीला के रंगमंच पर नजर आते हैं, बंशीधर भगत के मुताबिक उन्होंने अब तक अंगद, परशुराम समेत दशरथ के पात्र का अभिनय भी किया था, विधायक बंशीधर भगत अब सिर्फ राजा दशरथ के पात्र का अभिनय करते है। रामलीला में राम सेवकों का एक परिवार है और वो अपने इस परिवार से अलग नही होना चाहते, क्षेत्र की जनता भी उनको इस रूप में देखना चाहती है।
भगत ने ये भी कहा कि “राजनीति से अलग आज मैं रामलीला के रंगमंच में राजा दशरथ की भूमिका में हूं तो मैं उस किरदार में ढल जाता हूं” राजीनीति में टेढ़े मेढ़े इरादे से सब चलते हैं लेकिन दशरथ की भूमिका में आकर उनको राजा और प्रजा ही नजर आती है, उन्होंने माना कि जैसा चरित्र वो निभा रहे हैं वैसा ही स्वभाव असल जिंदगी में भी रखना चाहिए,
बंशीधर भगत ने कहा कि रामलीला में भागीदारी करना उनका निजी स्वार्थ भी है क्योंकि उनकी चर्चा जनता के बीच में बनी रहती है… कैकई का अभिनय निभाने वाले सुंदर का कहना है की वो पिछले 6 सालों से विधायक बंशीधर भगत के साथ कैकई का अभिनय कर रहे सुंदर ने बताया कि उन्हें इस दिन का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है, क्योंकि अभिनय करने से उन्हें एक अलग ही ऊर्जा के साथ ही भगवान राम का आशीर्वाद भी मिलता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी
देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर
उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई
हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा 
