जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु सोशल मीडिया बेहतर प्लेटफार्म-मुख्यमंत्री
विभाग पारंपरिक प्रचार के तरीक़ों के साथ ही सोशल मीडिया का भी उपयोग करें -मुख्यमंत्री
यूट्यूब द्वारा सीएम पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन प्रदान किया गया
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल को सिल्वर बटन प्रदान किया गया है। सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने मुख्यमंत्री श्री धामी को यूट्यूब से प्राप्त उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल का प्रमाणपत्र भेंट किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सोशल मीडिया प्लेटफ़ार्म सूचनाओं के आदान- प्रदान के साथ ही प्रचार- प्रसार का सबसे बेहतर माध्यम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक तक योजनाओं को पहुँचाया जाए इसके लिए उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार- प्रसार हेतु सोशल मीडिया का बेहतर प्रयोग किया जा सकता है, सभी विभाग जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी को आम जन तक पहुँचाने के लिए पारंपरिक प्रचार के तरीक़ों के साथ ही सोशल मीडिया का भी उपयोग करें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री सोशल मीडिया टीम के सदस्य एवं सूचना विभाग के अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :CM पुष्कर सिंह धामी 16 अगस्त को नैनीताल भ्रमण पर रहेंगे
मरीजों की परेशानी दूर करने के लिए आगे आए युवा, राहुल सिंह दरम्वाल ने CMS से की वार्ता
चमोली टनल हादसा: एक और श्रमिक बाहर निकाला गया, दो की तलाश अब भी जारी
लालकुआं : आईटीसी पेपर मिल में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस
देहरादून :(बड़ी खबर) स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने की 7 बड़ी घोषणाएं
उत्तराखंड : मुक्तेश्वर घूमने आए पर्यटकों की टैंपो ट्रैवलर खाई में गिरी, दो की मौत कई घायल
महानिदेशक बंशी धर तिवारी ने फहराया तिरंगा, बोले- जिम्मेदारी और पारदर्शिता से करें कर्तव्यों का पालन
मुख्यमंत्री आवास में सीएम धामी ने फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ 
