देहरादून-(बड़ी खबर) CM धामी ने कई विधानसभाओं को दिया तोहफा, कई जगह के लिए बजट जारी

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के तहत विधानसभा क्षेत्र, बागेश्वर के हरज्यू मंदिर दफौट, नीलेश्वर मंदिर एवं चण्डिका देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु इस वित्तीय वर्ष के लिए रूपये 01 करोड़, जनपद पौड़ी के विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के अंतर्गत सतपुली के निकट दंगलेश्वर महादेव मंदिर के स्नानागार व मंदिर के स्तरीय विकास हेतु रूपये 88.17 लाख, विधानसभा क्षेत्र जसपुर के ग्राम हल्दूवासाहू में हीडीम्बा देवी मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु रूपये 82.67 लाख, विधानसभा क्षेत्र देहरादून के क्लेमेन्टाउन स्थित श्री रघुनाथ मंदिर गुरूद्वारा कॉलोनी, क्लेमेन्टाउन, देहरादून में सभागार एवं कक्ष बनाने हेतु रूपये 50.00 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा विधानसभा क्षेत्र चंपावत के पौराणिक लधौनधूरा मेला स्थल का सौन्दर्यीकरण हेतु रूपये 73.30 लाख, विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार के प्रवेशद्धार कोटद्वार के कौड़िया, सिद्धबली मंदिर, चिल्लरखाल, पाखरौं के सौन्दर्यीकरण हेतु रूपये 48.51 लाख, जनपद पिथौरागढ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला़ में पंचकोटी देव मंदिर के सौन्दर्यीकरण हेतु रूपये 30.00 लाख, जनपद बागेश्वर के विधानसभा क्षेत्र कपकोट के अलखनाथ मंदिर, किलपारा एवं बज्येंण मंदिर, ढ़ाई ईजर के सौन्दर्यीकरण हेतु कुल रूपये 85 लाख के सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष के लिए रूपये 26.36 लाख तथा विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के अंतर्गत सांस्कृतिक नगरी द्वाराघाट की ऐतिहासिक धरोहर श्री शुक्रेश्वर महादेव मंदिर के जीर्णोंद्वारा हेतु पूर्व में स्वीकृत कुल रूपये 01 करोड के क्रम में द्वितीय किश्त की अवशेष़ धनराशि रूपये 20.98 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) विधानसभा सत्र से पहले 22 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की बैठक, अहम प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘‘मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक मेधावी बालिका प्रोत्साहन योजना’’ के अन्तर्गत 03 करोड रू0 की स्वीकृति प्रदान की है। यह धनराशि निदेशक अल्प संख्यक कल्याण विभाग को उपलब्ध करायी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती इस कारण लटकी

मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद पिथौरागढ़ के नगर पालिका परिषद पिथौरागढ के अन्तर्गत आंतरिक सडकों की मरम्मत के लिये इस वित्तीय वर्ष हेतु 01 करोड की धनराशि की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने जनपद पिथौरागढ की विधानसभा क्षेत्र धारचूला में विर्थी फॉल से खलिया टॉप, होकरा बालचन्द कुंड, खलिया से हीरामणि, दालीगाड से थाला एवं सैणराथी से थाला तक ट्रैकिंग रूट के निर्माण के लिये इस वित्तीय वर्ष हेतु 01 करोड, जनपद पिथौरागढ के खडकोट स्थित आवासीय बस्ती के समीप निकासी नाली एवं पिथौरागढ चण्डाक व जी.जी.आई.सी. खडकोट आन्तरिक मोटर मार्ग में सुरक्षात्मक कार्य किये जाने हेतु 93 लाख 27 हजार की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई है।

मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत जनपद उत्तरकाशी के विधानसभा क्षेत्र पुरोला के अन्तर्गत नगर पंचायत पुरोला क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नं0-05 व 06 के आन्तरिक मार्गों में कराये गये निर्माण कार्यों हेतु 56 लाख 68 हजार, जनपद हरिद्वार विधान सभा क्षेत्र रानीपुर के अन्तर्गत नगर पालिका शिवाालिकनगर के नवोदय नगर कालोनी में सी.सी. द्वारा सड़क के निर्माण हेतु 23 लाख 32 हजार, नगर पालिका शिवाालिकनगर के नेहरू नगर कॉलोनी के सी.सी द्वारा सडक निर्माण किये जाने हेतु 23 लाख 34 हजार की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पप्पू गिरधारी लाल के नेपाल भागने की आशंका, सीमा पर सतर्कता बढ़ाई

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत जनपद पौडी गढवाल के विधानसभा क्षेत्र कोटद्वार में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह (किशोरी) सिम्मलचौड में महिला नशा मुक्ति केन्द्र की मरम्मत कार्य हेतु 60 लाख 14 हजार की धनराशि की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें