हल्द्वानी- हल्द्वानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रैली में विशेष आकर्षण का केंद्र रहे हनुमान के भेष में एक शख्स के बारे में जब मीडिया का ध्यान गया तो उस शख्स के बारे में जानने की इच्छा जागृत हुई। हनुमान के भेष में लोगों का आकर्षण और सेल्फी का केंद्र बने इस सख्त से जब बात की गई तो पता चला की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में हनुमान बनकर शामिल हुआ यह शख्स बिहार के बेगूसराय से आया है।
खुद को श्रवण साह बताने वाले इस शख्स से जब मीडिया ने बात की तो उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उनके श्रीराम हैं और वह खुद उनके भक्त हनुमान हैं। बेगूसराय से आए श्रवण साह ने बताया कि वह सन 2015 से नरेंद्र मोदी की जनसभा में शामिल हो रहे हैं और अब तक 96 रैलियों में प्रतिभाग कर चुके हैं। श्रवण साह का कहना था कि जिस तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता की भलाई के लिए भगवान श्री राम के बताए गए मार्गों पर चलकर देश के विकास में जी-जान से जुटे हैं उसी तरह वह भी जहां जहां उनकी जनसभाएं होती है। वहां वहां उनके हनुमान बनकर पहुंच जाते हैं। श्रवण साह को आकर्षण का केंद्र देखकर रैली में आई भारी भीड़ उनके साथ सेल्फी लेने में जुटी हुई दिखी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

