हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई


नैनीताल। पुलिस लाइन नैनीताल में नियुक्त आरक्षी प्रकाश नैनवाल का 30 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य खराब होने के बाद उपचार के दौरान असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से नैनीताल पुलिस परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं


दिवंगत आरक्षी को पुलिस लाइन नैनीताल में शोक सलामी दी गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी., एसपी क्राइम/ट्रैफिक, सीओ लालकुआं विमल प्रसाद, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह समेत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवंगत आरक्षी के कर्तव्यनिष्ठ सेवाभाव को याद करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। शोक की इस घड़ी में दिवंगत आरक्षी के परिजन भी पुलिस लाइन में मौजूद रहे। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने शोक-संतप्त परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
नैनीताल पुलिस परिवार ने दिवंगत आरक्षी प्रकाश नैनवाल की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
यह भी पढ़ें 👉  हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें