हल्द्वानी- कालाढूंगी नैनीताल मार्ग पर पर्यटकों की एक कार गहरी खाई में जा गिरी, दुर्घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, मृतक मां बेटी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक सोनीपत निवासी तिलक राज अपने परिवार के साथ नैनीताल घूमने आए हुए थे और आज नैनीताल से वह दिल्ली के लिए वापस रवाना हुए थे कि तभी कालाढूंगी के पास उनकी कार गहरी खाई में जा गिरी, जिसमें तिलक राज की पत्नी और बेटी की दर्दनाक मौत हो गई, कार में तिलक राज उनकी पत्नी रिया और दो बेटी डिंपल और काव्या तथा उनके रिश्तेदार का बेटा कार्तिक सवार थे, घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू शुरू किया गया और घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन गाड़ी के अंदर दबने से रिया और उनकी बेटी डिंपल की मौत हो चुकी थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं जिनका हल्द्वानी में इलाज चल रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: अब श्रमिकों को मिलेगा घर बैठे इलाज और कई नई सुविधाओं का लाभ, जानिए कैसे
उत्तराखंड में सड़क हादसों के घायलों को जल्द मिलेगा इलाज, 112 से जुड़ेंगी सभी आपातकालीन सेवाएं
नैनीताल की इस सड़क की खुलेगी पूरी पोल? तीन हफ्ते में आएगी रिपोर्ट
CM धामी ने दी एलआईयू इंस्पेक्टर मनोज मनराल को श्रद्धांजलि, राजकीय सम्मान के साथ हुई अंतिम विदाई
उत्तराखंड : भाई से कहासुनी के बाद युवती ने पुल से लगाई छलांग
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी सरकार में नकल माफियाओं की जगह सलाखों के पीछे, UTU परीक्षा लीक करने वाला धरा गया
हल्द्वानी : कनिका वासुदेव पी.डब्लू.सी. अध्यक्ष व कनिष्क ढींगरा युवा अध्यक्ष मनोनित
नैनीताल : यहां मची चीख पुकार, खाई में गिरी टैक्सी 
