लालकुआं– यहां वार्ड नंबर 2 में किराए पर रहने वाले मजदूर की पत्नी को उसका चचेरा भाई बहला फुसला कर भगा ले गया, महिला के देवर के साथ फरार हो जाने के चलते उसकी दो नन्ही मुन्नी बेटियों का रो रो कर बुरा हाल है, परेशान पति ने स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए चचेरे भाई के खिलाफ कार्रवाई एवं पत्नी की खोजबीन की पुलिस से गुहार लगाई है।

स्थानीय कोतवाली में तहरीर देते हुए वार्ड नंबर 2 निवासी दीपू आर्य का कहना है कि 6 सितंबर की प्रातः वह मजदूरी करने हल्द्वानी अपने काम पर चला गया था, जब शाम को अपने काम से लौट कर घर आया तो अपनी पत्नी लक्ष्मी देवी उम्र 30 वर्ष को घर में न पाकर उसकी ढूंढ खोज की, इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले भईया भाभी ने बताया कि उसका चचेरा भाई हरीश आर्या पुत्र गोपाल आर्या निवासी नर्सरी लालकुआं उसके घर में आया था, हो सकता है उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी उसी के साथ गयी हो। पीड़ित पति का कहना है कि तब से वह अपनी पत्नी को ढूंढ रहा हैं। क्योंकि वह दो नन्हीं दो पुत्रियों रूपा उम्र 5 वर्ष एवं आरोही उम्र 2 वर्ष को घर पर ही छोड़ गयी है। मां के बगैर बच्चिया बहुत परेशान है, उनका रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। तथा वह अपनी पत्नी को ढूंढते खोजते बहुत परेशान हो गया है दीपू आर्य ने कोतवाली पुलिस से पत्नी की खोजबीन एवं चचेरे भाई के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के बाद रामनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव से पहले ही छात्र संगठन ABVP में बगावत
नई टीम के साथ आगे बढ़ेगा पंजाबी वूमेंस क्लब, 2026-28 की कार्यकारिणी का विस्तार
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप के ऑडिशन में 100 से ज्यादा कलाकार, अब 27 सितंबर को होगा ग्रैंड फिनाले
उत्तराखंड: पहाड़ों में सफर होगा आसान, उत्तराखंड में 160 किमी लंबे रोपवे नेटवर्क की तैयारी
स्ट्रीट लाइट खराब मिली तो तुरंत होगी कार्रवाई, नैनीताल में दो कर्मचारियों को मिली जिम्मेदारी
उत्तराखण्ड: यहां दिन में बनते थे पेंटर, रात में करते थे चोरी!…बंद मकान कांड का ऐसे खुला राज
उत्तराखंड: सीएम धामी का दिखा लोक अंदाज, बदरीनाथ में चांचणी पर थिरके
हल्द्वानी : ABVP के अध्यक्ष प्रत्याशी धीरज ITI गैग के आरोप पर बोले, मेरा किसी गैंग से कोई संबंध नहीं
अल्मोड़ा में मामूली कहासुनी के बाद बुजुर्ग महिला की हत्या, बचाने आई 95 साल की मां पर भी हमला 

