हल्द्वानी: कुमाऊं में दो साल पहले मडुवे के मोमो वायरल हुए थे। लोगों ने पहाड के नए फास्टफूड को काफी पसंद किया। काठगोदाम में विनय बिष्ट द्वारा शुरू किए ‘ यूके 04 कैफे’ में पहाड़ी मोमो का स्वाद जानने के लिए राज्य के कई हिस्सों से लोग पहुंचे थे। कोरोना वायरस के बाद मुंबई से लौटे विनय बिष्ट का ये प्रयोग काम कर गया और फिर उन्होंने मडुवे का पिज्जा से लेकर छोले भटूरे भी लोगों को परोसना शुरू कर दिया।
पहाड़ी व्यंजन को बढ़ावा देने के लिए विनय बिष्ट ने ‘यूके 04 कैफे’ की दूसरी शाखा भी शुरू कर दी है। हल्द्वानी में स्थित कुमाऊं के सबसे बड़े डिग्री कॉलेज के पास विनय बिष्ट पहाड़ी व्यंजन का स्वाद लोगों को देंगे। विनय पहले से कहते आए हैं कि उन्हें पहाड़ी उत्पादों की महत्वता को लोगों तक पहुंचाना है। मडुवे से बने व्यंजन किसी भी प्रकार से सेहत को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।

बता दें कि मूल रूप से अल्मोड़ा के लंगड़ा के रहने वाले विनय बिष्ट ने साल 2021 में यूके 04 रेट्रो की पहली शाखा को शुरू किया था। रेस्ट्रों को मडुवे ने खास पहचान दी और दूर-दूर से लोग मडुवे से बनने वाले व्यंजनों का स्वाद लेने पहुंचने लगे। विनय कहते हैं कि रेस्ट्रों में स्थानीय लोगों की संख्या पर्टयकों से ज्यादा है। यूके 04 शुरू करने से पहले विनय और शिवानी मुंबई में रेस्टोरेंट्स चलाते थे लेकिन कोविड-19 के दौर में जैसा हजारों लोगों के साथ हुआ उसी प्रकार विनय भी हल्द्वानी वापस लौटे ।
और उन्होंने अपना काम शुरू किया। शिवानी बिष्ट और विनय बिष्ट का मकसद पहाड़ के कल्चर और पहाड़ के व्यंजनों को मॉर्डन अंदाज में पेश करना है। मडुवे का संबंध पहाड़ के लोगों से है।
पहाड़ के लोग स्वस्थ्य होते हैं और मडुवा एक विशेष कारण है। उन्होंने कहा कि जंग फूड के दुष्परिणाम अब दिखने लगे हैं और ऐसे में लोगों को रेस्ट्रो में स्वास्थ्य वर्धक खाद्य सामाग्री परोसने का वक्त आ गया है। रेस्ट्रो के मेन्यू में मडुवे के पकवान ग्राहकों की पसंद बन रहे हैं। विनय ने मडुवे का पिज्जा और मडुवे के मोमो शुरू कर दिए हैं। इसके अलावा वह कुल्हड़ पिज्जा की शुरुआत भी की है। चाय और कॉफी में पहाड़ के अंदाज में कुछ एक दर्जन से ज्यादा वैरायटी रखी गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फर्जी प्रमाणपत्र से NEET में लिया लाभ तो नहीं बचेंगे! CM धामी ने दिए सख्त जांच के आदेश
उत्तराखंड: एक ही दिन मां-बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, त्रिपुरा में तैनात है फौजी पति
देहरादून: मुख्यमंत्री धामी से जिला सहकारी बैंक नैनीताल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट
उत्तराखंड के लोगों के लिए बड़ा अपडेट, ब्लॉक और तहसील में लगेंगे बहुउद्देशीय शिविर
हल्द्वानी : MBPG कॉलेज चुनाव दिलचस्प, ABVP का धीरज को टिकट आर्यन हुवे बगावती
उत्तराखंड: आपदा आई तो तुरंत संभालेंगे मोर्चा, हर जिले में तैयार किए जाएंगे 10 खास मास्टर ट्रेनर
हल्द्वानी- ABVP में बड़ी बगावत, टिकट घोषित होते ही कई पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
उत्तराखंड: राफ्टिंग के शौकीनों के लिए खुशखबरी, गंगा का जलस्तर मिला अनुकूल; इस दिन से शुरू हो सकती है राफ्टिंग
उत्तराखंड: नौकरी के लिए पहाड़ छोड़ने की मजबूरी होगी खत्म? CM धामी ने छात्रों को बताई सरकार की तैयारी
उत्तराखंड: कथित आरोपों को लेकर पवन खेड़ा के खिलाफ बागेश्वर कोतवाली में तहरीर 
