हल्द्वानी : सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद सुरक्षा योजना सफेद और गुलाबी राशन कार्ड धारक कृपया ध्यान दें । अगर आप इस योजना के अंतर्गत नहीं आ रहे हैं तो अपना राशन कार्ड तुरंत जिला पूर्ति विभाग को वापस करें नहीं तो खाद्य विभाग आपके खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर सकता है राशनकार्ड को लेकर फिर जिला पूर्ति विभाग अलर्ट मोड पर है। 15 हजार रुपये प्रतिमाह अधिक आय वाले परिवारों को सावधान रहना है।
यदि उनके पास सफेद यानी गरीब रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाला राशन कार्ड है तो वह तत्काल उसे बदल लें।विभाग के जांच में अगर आप अपात्र पाए गए तो कार्ड से अब तक लिए गए मुफ्त और सस्ते राशन के पैसे भी भरने पड़ सकते हैं। यदि ऐसी कार्रवाई हुई तो बहुत मुश्किल होगी। सालों का उपयोग किए फ्री व सस्ते गल्ले का हिसाब-किताब लंबा बैठेगा।
शासन के निर्देश पर जिला पूर्ति विभाग फिर से राशनकार्डों का खास तौर पर बीपीएल (पीएचएच/ सफेद) औऱ अंत्योदय (एएचवाइ/गुलाबी) कार्डों की जांच को अभियान शुरू हो गया है। अगर संबंधित मानक में नहीं आते हैं और किसी वजह से आपके पास सफेद या गुलाबी राशन कार्ड है, तो उसे तत्काल विभाग को लौटा दें। ऐसा करने पर भविष्य में होने वाली दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सकता है।
क्षेत्रीय खाद्य रवि सनवाल ने बताया कि ऐसे सफेद राशनकार्ड धारक जो उपरोक्त के अंतर्गत आते हैं। उनके लिए यह अंतिम अवसर है। राज्य खाद्य योजना यानी पीले राशनकार्ड में बदल सकते हैं। जांच प्रारंभ हो गई है, अपात्र पाय जाने पर संबंधित के विरुद्ध सुसंगत धाराओ में कानूनी कार्रवाई होगी। बाजार मूल्य लगभग 32 रुपये प्रतिकिलो की दर से वसूली भी होगी।
ये परिवार बदल लें राशनकार्ड
-15 हजार रुपये प्रतिमाह आय वाले परिवारर
-सेवानिवृत्त फौजी, अर्द्धसैनिक व रिटायर्ड पेंशनर कर्मचारी
-मोटर कार, ई-रिक्शा, बस, ट्रक, जेसीबी
-दो हेक्टेयर सिंचित भूमि से अधिक
-वार्षिक आय पर आयकरदाता
-चौपहिया वाहन वाले को नहीं मिलेगा अंत्योदय कार्ड

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गांव में फैली एक अफवाह और युवक की हो गई पिटाई, पुलिस जांच में खुला सच
मसूरी की सड़कों पर अचानक दिखे इमरान हाशमी, फोटो खिंचवाने के लिए उमड़ी भीड़
उत्तराखंड के रिसॉर्ट में ऐसा क्या हुआ कि पर्यटक पहुंचे जेल? जानिए पूरा मामला
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) संयुक्त छापेमारी, 7 कोचिंग सील, छात्रों के जिंदगी से कोई समझौता नहीं
देहरादून: धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट
हल्द्वानी : लालकुआं की ग्रामीण सड़कों के लिए 372.42 लाख मंजूर
उत्तराखंड: कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो मचा हड़कंप, अंदर मिला फैक्ट्री कर्मचारी का शव
उत्तराखंड: बेटी को लगातार कर रहा था परेशान, मां पहुंची पुलिस के पास
उत्तराखंड : 5 साल की बच्ची हुई लापता, घंटों बाद मिली ऐसी हालत में कि मच गया हड़कंप 
