हल्द्वानी… नगरायुक्त का औचक छापा, गायब मिले कर्मी, मची खलबली
हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में लापरवाह कर्मचारियों पर अब सख्ती शुरू हो गई है। नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने गुरुवार को निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण कर उपस्थिति पंजिका की गहनता से जांच की। निरीक्षण के दौरान एक कर निरीक्षक, दो लिपिक और एक पत्रवाहक बिना सूचना के गैरहाजिर पाए गए। इस लापरवाही को गंभीर मानते हुए नगर आयुक्त ने चारों कर्मचारियों से तीन दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।
नगर आयुक्त ने सख्त संदेश देते हुए कहा कि सरकारी जिम्मेदारियों में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केवल चेतावनी नहीं, बल्कि कार्यसंस्कृति को दुरुस्त करने की शुरुआत है। अनुपस्थित कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
सूत्रों के अनुसार, यह कदम नगर निगम में लंबे समय से चली आ रही कार्यशैली की ढिलाई पर लगाम कसने की दिशा में उठाया गया है। नगर आयुक्त का यह निरीक्षण अचानक हुआ, जिससे पूरे स्टाफ में हड़कंप मच गया। कर्मचारी अब समय पर उपस्थिति और जवाबदेही को लेकर सतर्क दिखाई दे रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : चारधाम यात्रा में ट्रिप कार्ड अनिवार्य, तय किराए से अधिक वसूला तो वाहन का परमिट तत्काल होगा निरस्त
उत्तराखंड: तुषार चौहान बने आईएएस, पूरे हरिद्वार जनपद में हर्ष की लहर
उत्तराखंड : पहाड़ की मीनल नेगी ने UPSC में 66 वीं रैंक लाकर रचा इतिहास
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक में हुवे ये फैसले
देहरादून : नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
नैनीताल :(बधाई) भीमताल की सौम्या गर्ब्याल बनी IAS
चम्पावत के लिए गर्व का क्षण: अनुप्रिया राय ने रचा इतिहास पास की UPSC परीक्षा
उत्तराखंड का मान बढ़ाने वाले आयुष सेमवाल को यूपीएससी (अईएएस) की परीक्षा पास करने की ढेर सारी बधाई
नैनीताल : खाड़ी देशो में कोई फंसा है तो ध्यान दे!
नैनीताल: मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर आयुक्त का डंडा, अवैध इमारतों की जांच के निर्देश 

