हल्द्वानी- हल्द्वानी के मुखानी में पढ़ाई छोड़ मोबाइल पर अधिक समय गंवा रही 9वीं की छात्रा को मां ने डांट दिया। डांट लगाकर मां घर से चली गई। इधर, आवेश में आकर बेटी ने पहले तो अपने हाथ की नस काटी और फिर दुपट्टे को फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी।
उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है। मुखानी थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक ने बताया कि उन्हें एक निजी अस्पताल से सूचना मिली कि यहां एक फांसी लगाई बालिका भर्ती कराई गई है। वह मृत अवस्था में लाई गई है। मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया।
उन्होंने बताया की पुलिस को लामाचौड़ निवासी वंशिका (13) के पिता राजन कुमार ने बताया कि वह और उसकी पत्नी को किसी काम से आरटीओ कार्यालय जाना था। कहा कि उन्होंने अपनी बेटी से मोबाइल मांगा और कहा कि मोबाइल की जगह पढ़ने में ध्यान लगाओ। इसके बाद वह घर से चले गए। जब वह वापस लौटे तो वंशिका फंदे पर लटकी हुई थी। प्रमोद पाठक ने कहा कि बच्ची के हाथ में नस काटने के निशान भी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित 

