शादी का वादा, होटल और फिर दूरी! 17 वर्षीय किशोरी की शिकायत पर हल्द्वानी पुलिस ने दर्ज किया केस

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुई दोस्ती के बाद एक नाबालिग किशोरी ने मेरठ निवासी युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। 17 वर्षीय किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि युवक ने शादी का भरोसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। शिकायत के आधार पर हल्द्वानी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

किशोरी के मुताबिक वर्ष 2024 में सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी पहचान मेरठ निवासी युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और दोस्ती हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवक हल्द्वानी और नैनीताल आया और किशोरी को अलग-अलग स्थानों पर ले गया।

किशोरी ने आरोप लगाया कि युवक ने शादी करने का भरोसा दिया और इसी दौरान उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार जुलाई 2025 में आरोपी ने अचानक उससे बातचीत बंद कर दी। काफी समय तक संपर्क नहीं होने के बाद किशोरी आरोपी के मेरठ स्थित घर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) इन कर्मियों के वेतन के लिए 3 अरब की राशि जल्द होगी जारी

किशोरी का आरोप है कि वहां आरोपी के परिवार ने उसे बालिग होने के बाद शादी कराने का भरोसा दिया। इसके बाद वह वापस लौट आई। आरोप है कि बाद में आरोपी और उसके परिवार ने शादी से इनकार कर दिया।

शादी से इनकार किए जाने के बाद किशोरी ने हल्द्वानी पुलिस से शिकायत की। उसकी तहरीर के आधार पर पुलिस ने 2 सितंबर को आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार का बड़ा एक्शन! सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों के मकानों पर चला बुलडोजर

सीओ सिटी अमित कुमार सैनी के अनुसार शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम संभावित ठिकानों पर तलाश और दबिश दे रही है। मामले में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस पीड़िता की शिकायत और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें