पिथौरागढ़/टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश ने कई जिलों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार 10 सितंबर तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। इसका असर खासतौर पर पिथौरागढ़ और बागेश्वर में देखने को मिल रहा है।
पिथौरागढ़ में बारिश और भूस्खलन के कारण 18 सड़कें बंद हो गई हैं। वहीं बागेश्वर में भी मलबा आने से 16 मोटर मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ है। दूसरी ओर टिहरी में निर्माणाधीन जाख-डोबरा रिंग रोड का एक पुश्ता बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया।
पिथौरागढ़ में 18 सड़कें बंद
सीमांत जिले पिथौरागढ़ में लगातार बारिश के कारण कई जगह भूस्खलन और मलबा आने की घटनाएं हुई हैं। इसके चलते 18 सड़क मार्ग बंद हो गए हैं। सड़कें बंद होने से कई ग्रामीण इलाकों का जिला और तहसील मुख्यालयों से संपर्क प्रभावित हुआ है।
यात्रियों के अलावा मरीजों और जरूरी काम से आवाजाही करने वाले लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चीन सीमा से जुड़े कुछ मार्गों पर भी बारिश और मलबे का असर पड़ा है।
प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की टीमें मशीनों की मदद से बंद सड़कों को खोलने में जुटी हैं। लगातार बारिश के कारण राहत और सड़क बहाली के काम में भी चुनौतियां बनी हुई हैं।
आज स्कूल बंद रखने की सूचना
मौसम को देखते हुए पिथौरागढ़ में 5 सितंबर को स्कूल बंद रखने की सूचना जारी की गई है। प्रशासन ने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और अनावश्यक रूप से जोखिम वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की अपील की है।
पिथौरागढ़ में बंद प्रमुख सड़कों में घारचूला-तवाघाट, तवाघाट-गुंजी, ड्योरा-बारमू, जौलजीबी-झूलाघाट, सोबला-उमचिया, होकरा-नामिक, एलागाड़-जुम्मा, बांसबगड़-कोटा और मदकोट-दारमा मार्ग शामिल हैं।
बागेश्वर में 16 मार्ग प्रभावित
बागेश्वर जिले में भी बारिश और भूस्खलन के कारण 16 मोटर मार्ग बंद हुए हैं। इनमें एनएच-109 भी प्रभावित बताया गया है। कई स्थानों पर सड़क पर मलबा आने से वाहनों की आवाजाही रुक गई।
रवाईखाल क्षेत्र में सड़क बंद होने के कारण एंबुलेंस, बस और टैक्सी समेत कई वाहन काफी देर तक फंसे रहे। मरीज को बैजनाथ ले जा रही एक एंबुलेंस भी करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसी रही।
सड़क विभाग की टीमें जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से मलबा हटाकर यातायात बहाल करने में जुटी हैं।
टिहरी में रिंग रोड का पुश्ता क्षतिग्रस्त
टिहरी गढ़वाल में लगातार बारिश के बीच निर्माणाधीन जाख-डोबरा रिंग रोड के तहत बनाया गया पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया। पुश्ते का कुछ हिस्सा टूटने और धंसने के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माण की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता की तकनीकी जांच होनी चाहिए। उनका कहना है कि क्षतिग्रस्त हिस्से की केवल मरम्मत करने के बजाय मानकों के अनुसार मजबूत निर्माण किया जाना चाहिए।
लोगों के अनुसार यह रिंग रोड क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण परियोजना है। इसलिए निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखना जरूरी है…ताकि भविष्य में सड़क की सुरक्षा और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और बारिश के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : विजयादशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग के साथ साथ चेंकिंग भी शुरू
हल्द्वानी : महिला दरोगा को थप्पड़ जड़ने का आरोपी सिपाही निलंबित
देहरादून में तीन महीने से लापता छात्र का मिला कंकाल, DNA जांच से होगी पहचान की पुष्टि
उत्तराखंड: बाइक सवार युवक को ट्रक ने कुचला, ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, दुर्घटना के बाद ड्राइवर फरार
उत्तराखंड: दो दरोगाओं पर रिश्वतखोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज
फाइनल रिपोर्ट के नाम पर रिश्वत, उत्तराखंड में यहां दो दरोगाओं पर मुकदमा
उत्तराखंड: रेखा आर्या मामले में नया अपडेट, SIT ने दर्ज किए मंत्री रेखा आर्य के बयान
हल्द्वानी : संजय विहार में 300 मीटर सीसी सड़क की ऊपरी परत बिछाने का कार्य शुरू, 40 परिवारों को मिलेगा लाभ
उत्तराखंड में पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी पर भड़के मंत्री सुबोध उनियाल, बीच शो में मंच पर हुआ विवाद 
