- मदरसे में रामायण पढ़ाने के पक्ष में अल्पसंख्यक आयोग
हल्द्वानी – उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन ने मदरसों में रामायण पढ़ाने का फैसला लिया है। जिसके बाद अब उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग ने भी इसका समर्थन किया है, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब ने कहा कि जिस तरह से उत्तराखंड सरकार मदरसों में संस्कृत और इंग्लिश की पढ़ाई करवा रही है और मुस्लिम बच्चे संस्कृत और इंग्लिश पढ़ रहे हैं साथ ही मदरसों में एनसीईआरटी की व्यवस्था भी लागू की गयी है ऐसे में अगर मदरसों में रामायण पढ़ाई जाती है तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए उन्होंने कहा कि पढ़ाई से ज्ञान मिलता है बहुत से हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग हैं जो एक दूसरे के धर्म का ज्ञान लेते है, रामायण की पढ़ाई करने से ज्ञान मिलेगा इससे किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के लोग इसका विरोध कर केवल राजनीति कर रहे है क्योंकि कांग्रेस ने हमेशा से मुसलमानो को धोखा देने का काम किया है जिसका नतीजा है कि आज मुस्लिम समुदाय शिक्षा के क्षेत्र में काफी पीछे है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में मौसम बिगड़ा, पहाड़ से मैदान तक झमाझम बारिश IMD अलर्ट.
हल्द्वानी :(दुखद) ऑटो से गिरी ढाई साल की बच्ची की मौत
हल्द्वानी में कुमाऊं प्रतिभा स्कॉलरशिप परीक्षा 19 अप्रैल को, विजेताओं को मिलेगा 50 से 100% तक छात्रवृत्ति
हल्द्वानी :रावण अंगद संवाद ने सभी का दिल जीत लिया। उमड़ी भारी भीड़
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में आंधी तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में सुरंग में धंसी मिट्टी, पानी के साथ आया मलबा, मची अफरा-तफरी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर विवाह में दो सिलेंडर की परमिशन के लिए अधिकारी नामित
उत्तराखंड: सीएम धामी सख्त; विकास कार्यों में देरी पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड : गांव से लापता हुआ 4 साल का पंकू, 4 दिन बाद भी नहीं मिला सुराग…परिवार परेशान
उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट 

